कोहिनूर के दोहे
कोहिनूर की दोहे
★★★★★★★★
पूरी - पूरी ढाँक ली , मेघों ने आकाश ।
पावस में दिखता नही,अब तो सूर्य प्रकाश।।
देख छटा संसार की , मन है भाव विभोर।
मतवाली कोयल करें,अनुपम मधुरिम शोर।।
जब मन है कामना,तब बनते है काम।
मन के पावन प्रेम से,सदा मिले है राम।।
★★★★★★★★★★★★★★★
रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
Comments
Post a Comment