अब्दुल कलाम
कुंडलियाँ - अब्दुल कलाम
★★★★★★★★★★
साधक है विज्ञान के,
गढ़कर ज्ञान कलाम।
दिया मिसाइल देश को,
तब हैं उनका नाम।
तब है उनका नाम,
हिंद को सब कुछ माना।
बना देश का मान ,
जगत ने भी है जाना ।
कह डिजेन्द्र करजोरि,
नहीं है अब कोई बाधक।
देश किया मजबूत,
नित्य बनकर साधक।।
★★★★★★★★★★★★
रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना,बलौदाबाजार(छ.ग.)
मो. 8120587822
Comments
Post a Comment