वीर जवान पर दोहे
वीर जवान पर दोहे
★★★★★★★★★★★★★★★★
भारत माँ के मान में , अपने वीर जवान।
सीमा पर रहकर सजग,नित्य बढ़ाते शान।।
रक्षण करने देश का , सैनिक हैं विख्यात।
प्राण लगाते है सदा , रक्षा में दिन रात।।
जिनके बल सुरभित सभी,नित ही आठोयाम।
ऐसे वीर सपूत को , शत-शत करूँ प्रणाम।।
★★★★★★★★★★★★★★★★
रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना,बलौदाबाजार(छ.ग.)
मो. 8120587822
Comments
Post a Comment