शिक्षा के अलख
शिक्षा का अलख जगाओ
★★★★★★★★★★
अंधकार को दूर कराकर,
उजियाला फैलाओ जी।
बच्चों में विश्वास जगाकर,
शिक्षा का अलख जगाओ जी।
नामुमकिन को मुमकिन कर,
काम सफल कर जाओ जी।
बच्चों को नई राह दिखाकर ,
शिक्षा का अलख जगाओ जी।
अज्ञानी को ज्ञानी बनाकर,
शिक्षा का महत्व बताओ जी।
समाज को शिक्षित कराकर,
शिक्षा का अलख जगाओ जी।
असभ्य को सभ्य बनाकर,
जीने का ढंग बताओ जी
स्वच्छता का संदेश देकर,
शिक्षा का अलख जगाओ जी।
अंधविश्वास दूर भगाकर,
शिक्षा की चिंगारी जलाओ जी।
राष्ट्र का निर्माण कराकर,
शिक्षा का अलख जगाओ जी।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
रचनाकार-डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना (छत्तीसगढ़)
मो. 8120587822
Comments
Post a Comment